Home छत्तीसगढ़ अमूल इंडिया कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर शिप के नाम पर की लाखों की...

अमूल इंडिया कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर शिप के नाम पर की लाखों की ठगी

538
0

ऑन लाईन साइड पर विज्ञापन देकर दिया झांसा

रायपुर। अमूल इंडिया कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर शिप के लिये विज्ञापन देकर लाखों रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट देवेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर 2 मकान नंबर सी 55 देवेन्द्रनगर निवासी महेश कुमार वाखारिया 61 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी ने 19 मार्च से 20 अगस्त के मध्य ऑनलाईन साइड पर अमूल कंपनी का डिस्ट्रीब्यूटर शिप के लिये आवेदन करने को कहा गया था। आवेदन करने के बाद 1 माह बाद कॉल आया कि आवेदन स्वीकृत हुआ है जिसमें पंजीयन की राशि 50,हजार रूपये जमा करने की बात कहने पर पीडि़त ने बैक के माध्यम से आरटीजीएस कर रुपये जमा करा दिया।

इसके बाद फिर से फोन आया कि 1 लाख रूपये सुरक्षा निधि जमा करने की बात कहने पर प्रार्थी ने फिर 1 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से जमा करा दिया। फिर फोन आया कि आपको 10 लाख रूपये का माल भेजा जा रहा है,उसका 50 प्रतिशत की अग्रिम राशि 2 किस्तो में जमा करें। इसके बाद आरटीजीएस के माध्यम से रुपये भेज दिया। विज्ञापन देने वाले व्यक्ति का नाम अमित देशमुख है एवं मोबाइल नम्बर 9163824937 है। इस दरम्यान अमूल इंडिया की मूल कंपनी से संपर्क करने पर पता चला कि ऐसी कोई भी स्किम नही है । प्रार्थी द्वारा जमा राशि 6 लाख 50 हजार रुपये आरोपी के द्वारा बताये गये बैक केनरा बैक आनंद (गुरजरात ) में खाता क्रमांक 4187101008881 है में जमा कराया गया है । घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अमीत देशमुख के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here