Home छत्तीसगढ़ राजधानी में चोर बेखौफ, पति को देखने अस्पताल गई महिला के घर...

राजधानी में चोर बेखौफ, पति को देखने अस्पताल गई महिला के घर चोरी

548
0
demo pic

आलमारी का लॉक तोड़कर लाखों रुपये के सोने,चांदी के जेवरात व नगदी चोरी

रायपुर। राजधानी में चोर सूने मकानों को लगातार निशाना बना रहे है,लगातार राजधानी के किसी न किसी क्षेत्र में चोरी की मकानों में चोरी कर घटनाएं सामने आ रही है। लोगों को जरुरी काम से बाहर जाते समय घर में चोरी होने का डर सता रह है। वहीं चोर बेखौफ होकर चोरी को अंजाम दे रहे है।
ऐसा ही एक मामला टिकरापारा क्षेत्र में सामने आया है,कमरे में कुंडी लगाकर पति को देखने अस्पताल गई महिला के घर लाखों रुपये के सोने,चांदी के जेवरात एवं नगदी रुपये चोरी हो गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमकार आई टी आई के , सामने प्रयाग विहार टिकरापारा निवासी लक्ष्मी प्रजापति 32 वर्ष पति लक्ष्मी प्रजापति ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया के पति राजू प्रजापति का तबियत खराब होने के चलते उन्हें मेकाहारा अस्पताल में पिछले तीन दिनों से भर्ती है। 21 अगस्त को रात में अपने कमरे का कुंडी लगाकर पति को देखने अस्पताल गई हुई थी। मकान में प्रार्थिया के अलावा देवर,ससुर एवं उसका बेटा भी रहता है। सुबह कॉल आज सुबह फोन करके प्रार्थिया के देवर ने घर में चोरी होने की सूचना दी। जिसके बाद घर पहुंचकर कमरे को चेक किया तब सारा समान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। आलमारी खुला हुआ था एवं आलमारी का लॉक टूटा हुआ था लॉकर चेक करने पर उसमें रखा सोने का चूड़ी दो नग 19 ग्राम,मंगलसूत्र तीन नग लगभग 23 ग्राम,कान का चैन एक जोड़ी लगभग 5 ग्राम,सोने की अंगुठी दो नग 6 ग्राम,सोने की बैरिया पुरानी इस्तेमाली 35 ग्राम,सोने की चैन 16 ग्राम चांदी की पैर पट्टी छ: जोड़ी तथा नगदी रकम 5 हजार रुपये नही था। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here