रायपुर। प्रदेश के वन-परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के बड़े भाई, मोहम्मद अख्तर का आज सुबह निधन हो गया। कुछ दिन पहले उन्हें कोरोना पॉजिटिव आने के बाद रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां उनकी तबियत ठीक हो रही थी, और कल की जांच में वे कोरोना निगेटिव भी हो गए थे। कल ही उन्हें कमरे में शिफ्ट किया गया था, लेकिन आज सुबह दिल के दौरे के बाद वे नहीं रहे। वे 70 वर्ष के थे।



