Home छत्तीसगढ़ सीआरपीएफ के जवानों की मदद से कैंप में बच्चे को दिया जन्म

सीआरपीएफ के जवानों की मदद से कैंप में बच्चे को दिया जन्म

696
0

दंतेवाड़ा। जिले के कोंडासवाली पंचायत के ग्राम दोरापारा में गर्भवती महिला डब्ल्यू सोमा टोनाली ने 231 सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों की मदद से कोंडासवाली शिविर में एक बच्चे को जन्म दिया है। जब कोंडासवाली पंचायत और कमल पोस्ट के बीच भारी बारिश और फिसलन के कारण सड़क अवरुद्ध हो गया था। मरीज को इलाज के लिए जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजना संभव नहीं था। तब जितेंद्र सिंह यादव, कमांडेंट के निर्देश पर महिला के डिलीवरी के लिए कोंडासावली सीआरपीएफ कैंप तक लाया गया। कैंप में उसे चिकत्सिय सुविधा उपलब्ध करवाकर डिलीवरी के बाद उसे उसके पैतृक गांव सुरक्षित भेज दिया गया है। जितेंद्र सिंह यादव कमांडेंट 231 सीआरपीएफ ने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य भविष्य में लगातार किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here