शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर अमित जोगी ने निवास में किया प्रदर्शन
रायपुर। जेसीसीजे नेता अमित जोगी ने आज शिक्षक भर्ती प्रक्रिया एवं विभिन्न मांगों को लेकर सागौन बंगले स्थित अपने निवास स्थान पर भूख हड़ताल कर प्रदर्शन किया। ज्ञातव्य है कि पूर्व में भी अमित जोगी द्वारा युवाओं को नौकरी देने नियमितीकरण एवं भर्ती को लेकर समर्थन में भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन में भाग लिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपने जन्मदिन के अवसर पर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में नियुक्ति की राह देख रहे चयनित 14 हजार 580 शिक्षकों को तत्काल कार्यभार पदभार ग्रहण करने के लिए आदेश जारी करवाने का आग्रह किया है।
अमित जोगी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रदर्शन करेंगे। अमित जोगी युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर आज भूख हड़ताल करेंगे। अमित जोगी अपने रायपुर स्थित निवास सागौन बंगला में दोपहर 12 बजे से अकेले ही भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
इससे पहले अमित जोगी ने कहा कि उनकी मांगों में युवाओं को नौकरी, नियमितिकरण और भर्ती मुख्य रुप से शामिल है। सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन के मौके पर अमित ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अपने जन्म दिन के दिन युवाओं को निराश नहीं करेंगे और उनकी मांगों को जरूर मान लेंगे। शनिवार को शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया था। बता दें कि 14 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया बीते साल से अटकी हुई है।



