Home छत्तीसगढ़ जुआ खेलते 6 गिरफ्तार,3 लाख 64 हजार रुपये जब्त

जुआ खेलते 6 गिरफ्तार,3 लाख 64 हजार रुपये जब्त

489
0

रायपुर। गुल के माध्यम से जुआ खेलते पाये जाने पर पुलिस ने 6 जुआरियों को जुआ खेलते रेड मारकर गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से गुल गोटी व नगदी लाखों रुपये जब्त किया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने महासमुंद जिले के सराईपाली झिलमिला के पास बेदपाली में रविवार को गुल जुआ खेलते हुए रंगे हाथ 6 जुआरियों को रेड मारकर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों में आवेश मेमन 39 वर्ष पिता बशीर मेमन निवासी,रामिस बेग ्र 27 वर्ष पिता रहमत वार्ड 2,दलजीत सिंह 42 वर्ष पिता गुरुचरण ,ताराचंद साहू 40 वर्ष पिता कार्तिक राम साहु ,हरविंदर सिंह 35 वर्ष पिता अमर , आजम मेमन 21 वर्ष पिता रियाज मेमन इनके पास 3 लाख 64 हजार 640 रुपए जब्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 13 जुआ एक्ट एवं धारा 188, 269, 270 दर्ज की है।
०००

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here