Home छत्तीसगढ़ मछली पकड़ने गया 10 वर्षीय बालक तेज बहाव में चट्टान के बीच...

मछली पकड़ने गया 10 वर्षीय बालक तेज बहाव में चट्टान के बीच फंसा, रेस्क्यू कर 8 घंटे बाद निकाला गया बाहर

895
0

राजनांदगांव। जिले के गंडई थाना क्षेत्र के ठंढार में शाम करीब 4 बजे दस वर्षीय अनिल पारधी मछली पकड़ने के लिए नर्मदा नाला गया था। नाले में चट्टान के बीच में पैर फंसने की सूचना पर थाना गंडई पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। नाले के तेज बहाव को कम करने के लिए ग्राम नर्मदा से नाले का गेट बंद करवाया गया। तब कहीं जाकर 8 घंटे बाद बच्चे को रेस्क्यू कर स्थानीय लोगों की मदद से किया गया। बता दें कि जेसीबी द्वारा भी चट्टान को हटाने का प्रयास किया गया था। एसडीओपी गंडई ने कहा कि बच्चे की सुरक्षा के लिए प्लास्टिक बोरियों में मिट्टी भरकर बच्चे के चारो तरफ घेरा तैयार किया गया। रेस्क्यू दौरान बच्चे को स्वास्थ सुविधा के लिए चिकित्सकों की टीम भी बुलाई गई। एनडीआर​एफ की टीम के आने बाद थाना गंडई पुलिस ने चट्टान को तोड़कर बच्चे को सकुशल बचा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here