Home छत्तीसगढ़ विधानसभा में मेरे पिता को दी गई श्रद्धांजलि के लिए आभार व्यक्त...

विधानसभा में मेरे पिता को दी गई श्रद्धांजलि के लिए आभार व्यक्त करता हूं-अमित जोगी

448
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी को  श्रद्धांजलि दी गई। इसके लिए अमित जोगी ने सभी विधायकों का आभार जताया है।  जनता कांग्रेस छग के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा है कि आज से मानसून सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन आज उनके पिता जी स्वर्गीय अजीत जोगी को अपनी श्रद्धांजलि देगा। मुझे बहुत दुख है कि नौकरी और नियमितिकरण के आग्रह को लेकर उपवास के लगातार तीसरे दिन भी चालू रहने के कारण मैं इस अवसर पर दर्शक दीर्घा में बैठकर विधायकों को सुनने से वंचित रह जाऊंगा। मैं उनको अपनी ओर से हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here