Home छत्तीसगढ़ मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिया पर्यटन बोर्ड में फर्जी नियुक्ति के जांच...

मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दिया पर्यटन बोर्ड में फर्जी नियुक्ति के जांच के आदेश

516
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटनन बोर्ड में भाजपा सरकार के दौरान 2008 में की गई भर्ती में अपात्र लोगों की नियुक्तियां जारी की गई थी। उसके खिलाफ लगातार शिकायतें की गई। अंतत: पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और तत्काल जांच के आदेश पर्यटन बोर्ड अध्यक्ष को दिया था।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने उक्ताशय का बयान जारी करते हुए कहा कि 07 जुलाई को मैने स्वयं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू से भेंटकर 2008 में पर्यटन बोर्ड में हुई नियुक्ति घोटाले की जांच की मांग कर आवश्यक दस्तावेज पेश किया था।

श्री साहू ने आवेदन पर तत्काल कार्यवाही हेतु आदेशित किया था। बोर्ड में तमाम नियम कानून का उल्लंघन करते हुए योग्य युवक-युवतियों की जगह अफसरों और भाजपा नेताओं के कृपापात्रों को नौकरी पर रखा थाा जो आज पर्यंत तक विभाग में कार्यरत हैं। श्री अग्रवाल ने भर्ती घोटाले की जांच हेतु समिति गठित किए जाने का स्वागत करते हुए पर्यटन मंत्री से निवेदन किया कि जांच समिति में एक औरर अशासकीय सदस्य भी शामिल किया जाए ताकि जांच प्रभावित ना हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here