Home देश 20 घंटे मलबे में फंसा 5 साल का बच्चा जिंदा निकला…. पांच...

20 घंटे मलबे में फंसा 5 साल का बच्चा जिंदा निकला…. पांच मंजिला इमारत हादसा

516
0

रायगढ़। कहते हैं मौत अटल है लेकिन जिनके साथ परमात्मा है उनका बड़ी से बड़ी मुसीबत में बाल भी बांका नहीं हो सकता। ऐसा ही एक उदाहरण हमें मुंबई से सटे रायगढ़ जिला के महाड इलाके में घटित हुई। यहां पांच मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। इमारत 10 वर्ष पुरानी है और इसमें 40 घर बने हुए थे। इमारत सोमवार शाम लगभग छह बजे ढह गई।

कल शाम से हुआ राहत कार्य अभी तक जारी है। करीब 20 घंटों तक मलबे में दबे 5 साल के बच्चे को बचा लिया गया है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट ने कहा कि बच्चे की तबीयत ठीक और वह स्वस्थ है। बच्चा एक किनारे में डरा हुआ बैठा हुआ था। एनडीआरएफ के दो जवान जब मलबे को हटा रहे थे, तभी उनकी नजर बच्चे पर पड़ी। फिर उसे बाहर निकाला गया और हॉस्पिटल भेज दिया गया है। उसका मेडिकल चेकअप कराया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि इमारत में करीब 40 फ्लैट थे।

उन्होंने बताया कि बचाये गये लोगों को महाड के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जगह मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री अदिति तटकरे और एकनाथ शिंदे ने हादसे वाली जगह का दौरा किया। अदिति तटकरे ने बताया कि एनडीआरएफ की तीन टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है। जांच शुरू हो गई है। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि इस हादसे की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here