Home छत्तीसगढ़ अध्यक्ष ने सदन में सदस्यों को कोरोना टेस्ट कराने कहा

अध्यक्ष ने सदन में सदस्यों को कोरोना टेस्ट कराने कहा

463
0

टेस्ट के लिए विधानसभा के कक्ष-3 में की गई व्यवस्था

रायपुर। मानसून सत्र के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ विधानसभा में अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने सदन में सभी सदस्यों को कोरोना टेस्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टेस्ट के लिए विधानसभा में ही व्यवस्था की गई है।  मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। सत्र शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष डा. महंत ने व्यवस्था देते हुए कहा कि सभी सदस्यों के कोरोना जांच की व्यवस्था कक्ष क्रमांक-3 में की गयी है। सदस्य अपनी सुविधा के अनुसार कोरोना जांच करा सकते हैं।  ज्ञात हो कि विधानसभा सत्र के पहले भी ये प्रावधान किया गया था कि सभी विधायकों की कोरोना टेस्ट करायी जाये, लेकिन कई विधायकों ने टेस्ट से इंकार कर दिया था।  लेकिन मंगलवार को विधानसभा में मौजूद एक अफसर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद फिर से विधानसभा अध्यक्ष ने आसंदी से कोरोना जांच के निर्देश दिये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here