रायपुर। जनसंपर्क आयुक्त और मुख्यमंत्री के उप सचिव तारण प्रकाश सिन्हा भी कोरोना पॉजीटिव पाये गये है। इसकी पुष्टि उन्होंने स्वयं ट्वीट कर दी है। अपने ट्वीट में खुद की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आने की जानकारी देते हुए अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपील की है कि वे भी अपना कोरोना जांच करा ले। उन्होंने कहा कि अभी उनकी हालत ठीक है। ज्ञात हो कि एक दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी और पीएसओ कोरोना पॉजीटिव पाये गये थे। इसके बाद मुख्यमंत्री भी चार दिन के लिए क्वारंटाइन हो गये है।



