आवास एवं पर्यावरण विभाग के साथ मार्कफेड व एनराविप्रा का अतिरिक्त प्रभार भी मिला
रायपुर। राज्य शासन ने मंगलवार को आईएएस अफसर अंकित आनंद को वर्तमान दायित्वों के साथ और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। इस संबंध में आज आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश अनुसार 2006 बैच के आईएएस अफसर अंकित आनंद को विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) आवास एवं पर्यावरण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) रायपुर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अटल नगर नया रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उनके पास पहले से प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अटल नगर, नया रायपुर विकास प्राधिकरण का प्रभार है। श्री आनंद द्वारा विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) आवास एवं पर्यावरण विभाग का प्रभार लेने के दिनांक से श्रीमती संगीता पी.सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग के प्रभार से मुक्त होंगी। सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग का कार्य सुश्री संगीता पी., के लिंक अधिकारी देखेंगे।



