Home छत्तीसगढ़ वन मुख्यालय में कोरोना ने दी दस्तक, सीसीएफ हुए संक्रमित

वन मुख्यालय में कोरोना ने दी दस्तक, सीसीएफ हुए संक्रमित

580
0
demo pic

रायपुर। वन मुख्यालय भी कोरोना से अछूता नहीं रहा कोरोना ने वह भी दस्तक दे दी। वन मुख्यालय में भी कोरोना का दस्तक, CCF अमर प्रसाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए । पुष्टि होने के बाद मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर और 1st फ्लोर को सील कर दिया गया है। कल कुल 1884 नए मरीजों की पुष्टि हुई है,वही कल कुल 578 मरीज डिस्चार्ज हुए है।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कुल 33387 संक्रमित मिले है,जिसमें 17567 मरीज स्वस्थ्य हो चुके है।287 की मृत्यु हो चुकी है।शेष 15333 मरीजों का उपचार जारी है।प्रदेश में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या चिंता जनक है।
कल राज्य में मिले 1884 मरीजों में
देर रात 370 कोरोना से पीडि़त पॉजिटीव मरीजों की पहचान की
गई, जिसमें रायपुर से 213, धमतरी से 30, सूरजपुर से 27, बस्तर से 24,
कोरबा से 18, दुर्ग से 17, गरियाबंद से 7, जशपुर से 6, बेमेतरा व कोरिया से
05-05, बलौदाबाजार से 04, सरगुजा व बलरामपुर से 03-03 मुंगेली से व
अन्य राज्य से 02-02, बालोद, महासमुंद बिलासपुर व कांकेर से 01-1 है।
वहीं रात 8 बजे तक 1514 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है जिला रायपुर से 453, दुर्ग से 226, राजनांदगांव से 149, बिलासपुर व रायगढ़ से 103-103,जांजगीर-चांपा से 68, कोरिया से 52, बलौदाबाजार से 39, दंतेवाड़ा से 37, बालोद व बीजापुर से 34-34, कोरबा व सरगुजा से 26-26, धमतरी से 25, बेमेतरा व मुंगेली से 20-20, गरियाबंद व बस्तर से 18-18, बलरामपुर व नारायणपुर से 10-10, महासमुंद से 09, कबीरधाम से 07, सूरजपुर व कांकेर से 06-06, जशपुर व कोण्डागांव से 05-05,सुकमा से 03, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही व अन्य राज्य से 01-01 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here