Home छत्तीसगढ़ बस संचालकों की आज दोपहर 3 बजे महत्वपूर्ण बैठक

बस संचालकों की आज दोपहर 3 बजे महत्वपूर्ण बैठक

506
0

रायपुर। बस सेवाएं प्रारंभ होने के बाद भी कई संचालकों के मन मेंं व्याप्त संशय का निराकरण करने आज पंडरी बस स्टैण्उ में बस संचालकों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है।
छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बस सेवाएं पुन: शुरू होने के बाद भी अधिकांश बस संचालकों के मन में कुछ आशंकाएं व्याप्त है। बताया जाता है कि बस संचालन को लेकर मन में उठ रही इन संचालकों की दुविधाओं का निराकरण करने तथा आगामी रणनीतियों पर विचार करने के लिए आज छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के सदस्यों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आज दोपहर 3 बजे पंडरी बस स्टैण्ड में बुलाई गई है जिसमें बस संचालन में संशय की स्थिति को स्पष्ट करने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञात हो कि वर्तमान में गिने-चुने रूटों पर ही बस सेवाएं शुरू हो पाई है। प्रदेश के अधिकांश रूटों पर अभी भी बस सेवाएं प्रारंभ नहीं हो सकी है। इससे संघ के कई सदस्यों के मन में संशय की स्थिति बनी हुई है। संघ के पदाधिकारियों ने सदस्यों के मन में उठ रहे सवालों का समाधान करने तथा सुगम संचालन की रणनीति बनाने के लिए आज बैठक बुलाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here