रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर दिल्ली रवाना हो गए। बताया जाता है कि दिल्ली में वे पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे।
सूत्रों ने बताया कि कोरोना संकट के बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों के चलते आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है। यही वजह है कि जीएसटी राजस्व संग्रहण में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य साबित हुआ है, जहां कोरोना काल में भी जीएसटी संकलन में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यही नहीं लोकहित से जुड़े मोर्चों में भी छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी दक्षता स्थापित की है। दिल्ली में मुख्यमंत्री बघेल कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के अलावा राजनीतिक मसलों पर चर्चा करेंगे।



