Home छत्तीसगढ़ कोरोना वायरस के छत्तीसगढ़ में अब तक 22 हजार 177 मरीज डिस्चार्ज...

कोरोना वायरस के छत्तीसगढ़ में अब तक 22 हजार 177 मरीज डिस्चार्ज हुए

899
0
file photo

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब तक कुल 22 हजार 177 मरीज डिस्चार्ज हुए है। वहीं कोरोना पाजीटिव केस 47 हजार 280 दर्ज किये गये है जिनमें एक्टिव केस 24 हजार 708 है। पिछले 24 घंटे में 979 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए जबकि 15 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई है।
ज्ञातव्य है कि अब तक 22 हजार 177 मरीज स्वस्थ्य होकर अपने घरों में पहुंच चुके हैं जबकि कोरोना संक्रमण काल से 395 मरीजों की अब तक मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के नये 2017 मरीज कोरोना संक्रमित मिले है जिनमें 15 की मौत हो चुकी है। राज्य शासन द्वारा मेकाहारा जिला चिकित्सालय एम्स हास्पिटल इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा सहित निजी चिकित्सा संस्थानों के जरिए कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए युद्धस्तरीय प्रयास किये जा रहे हैं। वहीं राज्य स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार तथा एम्स के डायरेक्टर डॉ. नीतिन एम नागरकर ने कोरोना मरीजों को अधिकतम संख्या में स्वास्थ्य लाभ देकर घर रवाना करने का लक्ष्य रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here