Home बस्तर संभाग कांकेर मलाजकुडूम जलप्रपात में डूबे ग्रामीण का शव 72 घण्टे बाद बरामद हुआ

मलाजकुडूम जलप्रपात में डूबे ग्रामीण का शव 72 घण्टे बाद बरामद हुआ

793
0

कांकेर। जिले के मलाजकुडूम जलप्रपात में नहाने गए ग्रामीण का शव गोताखोरों की मदद से शव 72 घण्टे बाद बरामद हुआ है। बालोद जिले के पिपरछेड़ी गांव से पिकनिक मनाने 10 ग्रामीण कांकेर मलाजकुडूम जलप्रपात में आए थे। इनमे से 45 वर्षीय झम्मन लाल साहू जलप्रपात के ऊपरी हिस्से पर चढ़ा गया। चट्टानों में फिसलन होने के कारण झम्मन का पैर फिसल गया और वह नीचे तेज बहाव में जा गिरा था।

घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को मिलते ही, पुलिस ने गोताखोरों के साथ मिल कर तलाशी अभियान शुरु कर दिया था। कोतवाली थाना प्रभारी देशमुख मोरध्वज ने बताया कि आज झम्मन लाल का शव बरामद कर लिया गया है। नीचे बहाव में जाने के बाद मृतक दो चट्टानों के बीच फंसा हुआ मिला। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here