Home देश रघुवंश प्रसाद ने आरजेडी से दिया इस्तीफा… एम्स में बिस्तर पर लेटे-लेटे...

रघुवंश प्रसाद ने आरजेडी से दिया इस्तीफा… एम्स में बिस्तर पर लेटे-लेटे पार्टी को भेजी चिट्ठी

543
0

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को आज चुनाव से पहले का और जोरदार झटका लगा जब पार्टी के उपाध्यक्ष रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने आज दल से इस्तीफा दे दिया। डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह ने गुरुवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को पत्र लिखकर पार्टी छोडऩे की जानकारी दी। उन्होंने पत्र में कहा, जननायक कर्पूरी ठाकुर के निधन के बाद 32 वर्षों तक आपके पीठ पीछे खड़ा रहा लेकिन अब नहीं। पार्टी नेता और आम जनों ने बड़ा स्नेह दिया, मुझे क्षमा करें।गौरतलब है कि पूर्व सांसद रामा सिंह को राजद में लाए जाने की चर्चा के बाद से ही डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह नाराज थे। लालू प्रसाद यादव ने भी उन्हें मनाने की कोशिश की, इसी बीच यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने डॉ. सिंह को लेकर विवादास्पद बयान दे दिया था कि एक लोटा समुद्र से निकल जाए तो कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसा समझा जाता है कि डॉ. सिंह इससे काफी क्षुब्ध थे और अपमानित महसूस कर रहे थे। अंत में उन्होंने पार्टी छोडऩे का निर्णय लिया। डॉ. सिंह फिलहाल एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं ।
इसी विवाद के दौरान तेज प्रताप यादव जब पिता से मिलने पहुंचे थे तब लालू प्रसाद यादव ने उन्हें रघुवंश प्रसाद को लेकर इस तरह का बयान देने के लिए फटकार लगाई थी। हालांकि कार्यकर्ताओं के राबड़ी आवास पर विरोध के बाद भी तेजस्वी यादव ने कहा है कि रामा सिंह को पार्टी में लेने पर पार्टी निर्णय लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here