Home छत्तीसगढ़ रविवि ने परीक्षा की तारीख किया जारी

रविवि ने परीक्षा की तारीख किया जारी

572
0

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के संबंधित कालेजों के छात्रों के लिए नया समय सारणी तैयार हुआ है। छात्रों के बीच असमंजस की स्ििाति दूर करने विश्वविद्यालय प्रशासन ने नई समय सारणी जारी कर दी है।
विश्वविद्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर के छात्रो की परीक्षा की तारीख का ऐलान कर दिया है। परीक्षा इसी महीने से शुरू होगीए हालांकि इस बार परीक्षा का पैटर्न थोड़ा बदला रहेगा। 25 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षा पूरी तरह से यूजीसी के निर्देश और कोरोना गाइडलाइन पर आयोजित की जायेगी। परीक्षा इस बार परीक्षार्थी केंद्र में जाकर नहींए बल्कि अपने घरों से ही देंगे। केन्द्र द्वारा जारी निर्देश के पालन में विद्यार्थियों को प्रश्न प्रत्र ऑनलाइन भेजने का निर्णय लिया गया है। प्रश्नों के उत्तर घर पर ही लिखने की समय.सीमा के साथ उत्तर भेजने की अंतिम तिथि निर्धारित की जाएगी। निर्धारित अंतिम तिथि तक विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका ऑनलाइन और परीक्षा केन्द्र पर स्पीड पोस्ट से पोस्ट करने का विकल्प दिया जाएगा। किसी भी कारण से परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित अथवा जारी परीक्षाफल से असंतुष्ट विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने का एक अतिरिक्त अवसर दिया जाए। इसके साथ ही साथ यूनिवर्सिटी ने प्रथम और द्वितीय वर्ष के बचे हुए परीक्षा की भी टाइम टेबल जारी की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here