Home छत्तीसगढ़ नदी पुल पार करते समय धान से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी, दबने...

नदी पुल पार करते समय धान से भरी ट्रेक्टर ट्राली पलटी, दबने से दो की मौत

696
0

नांदघाट पुलिस की टीम मौके पर

बेमेतरा/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के सेमरिया घाट, अमलडीहा शिवनाथ नदी में धान के बोरे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
घटना शनिवार सुबह लगभग 9 बजे की है। ट्रैक्टर ट्रॉली के नदी में गिरते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थोड़ी देर में राहत बचाव के लिए नांदघाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक और उसके साथ बैठे शख्स की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों का शव ट्रॉली के नीचे दबा हुआ है। जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
बेमेतरा-भाटापारा मार्ग से गुजर रहा ट्रैक्टर शिवनाथ नदी पर बना पुल पार करते समय अनियंत्रित हुआ। ट्रॉली में धान के बोरे भरे होने के कारण सीधे नदी में जा गिरा। पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के निवासी है। ट्रैक्टर पर किसी कृषि फर्म का नाम लिखा है। फिलहाल मृतकों के बारे में पतासाजी की जा रही है। जिसके बाद उनके परिजनों को सूचित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here