Home छत्तीसगढ़ कार की चपेट में आने से बाईक सवार महिला की मौत व...

कार की चपेट में आने से बाईक सवार महिला की मौत व बाईक चालक घायल… कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

478
0

रायपुर। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाईक सवार महिला की मौत हो गई व चालक घायल हो गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ 279,337,304 ए के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 24 बजंरग नगर रायपुर निवासी अश्वनी साहु 52 वर्ष पिता पिताम्बर साहु ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि ्रप्रार्थी 12 सितंबर को शाम 7 बजे ग्राम करघट से बीरगांव जाते समय गायत्री बंजारे आयु 38 वर्ष पति किरकित बंजारे बाईक में बैठाकर लेकर जा रहा था, तभी धरसींवा बाय पास एनएच 30 पर पीछे से कार क्रमांक सीजी- 22- 3710 का चालक अपनी कार को तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया, 108 एम्बुलेंस से मुझे और गायत्री बंजारे को धरसीवा अस्पताल ले गये जहां बाईक के पीछे बैठी महिला को मृत घोषित कर दिया व पीडि़त को चोट को देखते हुये रायपुर मे इलाज कराने की सलाह देकर रिफ र कर दिया। एक्सीडेट में प्रार्थी के चेहरा व दोनों पैरों एवं अन्य शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here