रायपुर:- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने प्रदेश के साथ ही प्रदेश की राजधानी में रायपुर में करोना के भयावह स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार व प्रशासन से इससे निपटने में संपूर्ण संसाधन व ध्यान केंद्रित करने कहा । इस पर जोर देते हुए शहर के सौंदर्यीकरण की योजनाओं की बजाय स्मार्ट सिटी के फंड का पूरा उपयोग रायपुर में अस्पताल व चिकित्सा संसाधन में लगाने की मांग की। माकपा के राज्य सचिव मण्डल सदस्य धर्मराज महापात्र व जिला सचिव प्रदीप ग्भने ने एक प्रेस वक्तव्य में इस बात पर गहरे रोष का इजहार किया कि जब शहर महामारी के चपेट में है , मौतों का आंकड़ा बढ़ रहा है, हालत यह है कि मर्चुरी में शव लंबे इंतजार ने अंतिम क्रिया के लिए लंबे इंतजार में पड़े हुए है, मृतक के।परिजन एक ओर करोना के चलते अपने परिजन के शव तक न मिल पाने और अपने आत्मीय को खोने की त्रासदी के साथ अंतिम क्रिया के समय का भी इंतजार का दर झेल रहे है, अस्पताल में बेड के लिए लोग एम्बुलेंस में घंटो शहर के अस्पताल के चक्कर लगा रहे है, अस्पताल में बेड नहीं है तब मुख्य सचिव बूढ़ा तालाब में पर्यटन के साधन के और निर्माण कार्य के निरीक्षण में व्यस्त रहें और माकपा की मांग के बाद मुख्यमंत्री के कहने पर अस्पताल का निरीक्षण करने जा रहे है तो पीड़ा होती है । उन्होंने कहा कि इस आपदा के समय प्राथमिकता लोगो की जान बचाने पर फोकस करने की बजाय सौंदर्यीकरण पर ध्यान देना अमानवीय अपराध होगा । माकपा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इसलिए स्मार्ट सिटी के फंड का पूरा उपयोग चिकित्सा साधन ,नए कोविड अस्पताल, वेंटिलेटर, आक्सीजन सुविधा तथा चिकित्सा ढांचे के लिए किए जाने की मांग करते हुए समस्त प्रशासनिक अमले को उन व्यवस्थाओं की निगरानी और सुधार में लगाकर आम लोगों में बढ़े भय के समय विश्वास बहाली और लोगों की जान बचाने में लगाने की मांग की ।
माकपा नेता ने भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा इस संकट के समय छत्तीसगढ़ की उपेक्षा की भी कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए राज्य को पी एम केयर फंड से तत्काल राशि देने के साथ ही रायपुर के एम्स अस्पताल में बिस्तर व वेंटिलेटर सहित अन्य संसाधन की तत्काल वृद्धि की मांग की ।
पार्टी ने कहा की हालत यह है कि लोग अस्पताल में बिस्तर न मिलने चक्कर लगा रहे है और दम तोड़ रहे है। कोई अगर अचानक ब्रेन हेमरेज या हृदयाघात से पीड़ित हो जाए तो उसे इलाज के लिए कहीं जगह नहीं मिल रही है , यह भयानक त्रासदी की स्थिति बन रही है । पार्टी ने कहा केंद्र सरकार ने आपदा कानून का उपयोग कर सारे नियंत्रण अपने हाथ में रख लिए है और राज्यो को बिना किसी मदद के पंगु बना दिया है ।
पार्टी ने सरकार व जिला प्रशासन राजधानी में बढ़ते करोना के फैलाव को रोकने सभी केंद्र , राज्य कार्यालयों में न्यूनतम उपस्थिति के साथ ही व्यपारिक संस्थानों से विमर्श कर कुछ दिन के तालाबंदी के स्वरूप पर विचार करने और इस समय का सभी मैरिज हॉल, धर्मशाला में कोवीद केंद्र बनाने उपयोग कर, इसके साधन निर्माण में सभी किस्म के साधन लगाने के साथ ही सामाजिक संस्थानों की भी पूरी मदद लेने और अत्यावश्यक गंभीर मरीजों के लिए ही अस्पताल के साधन उपयोग की व्यवस्था करने तंत्र विकसित करने पर जोर दिया । पार्टी ने कहा कि इस समय सबसे बड़ी आवश्यकता लोगो की जान बचाने सभी अमले और संस्थाओं व संसाधनों को एकजुट कर हर किस्म से लोगों को जागरूक और सामूहिकता के इस संकट से लड़ने एकजुट करने की जरूरत है ।
पार्टी ने इस मसले पर प्रशासन से सभी राजनीतिक दलों, संस्थाओं, चिकित्सा जगत के सभी सक्रिय समाज सापेक्ष चिकित्सकों को भी विश्वास में लेने की मांग करते हुए पूरे प्रशासनिक अमले को जनता के साथ संवाद और मैदान में सक्रिय करने की मांग की । माकपा ने आम लोगों निशुल्क दवाई उपलब्ध कराने मांग करते हुए आम लोगों से सभी सुरक्षा नियमों का पालन करने की विनम्र अपील की है ।



