रायपुर। भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय द्वारा एनएसएस की राष्ट्रीय पुरस्कारों वर्ष 2018-19 की घोषणा कर दी गई है। इसमें राज्य को दो राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
बीसीएस शासकीय महाविद्यालय धमतरी पंडित रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर के छात्र सत्येन्द्र साहू व राकेश कुमार श्री शंकराचार्ज इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई को श्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। जिसके अंतर्गत 50 हजार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा। उकत कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आभासी मोड (वर्चुअल मोड) के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार हेतु चयनित छात्र सत्येंद्र साहू को बेस्ट कैम्पस अवार्ड महाविद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ छत्र का एवं श्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार के सााि वर्ष 2016-17 में श्रेष्ठ रासेयो का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ थाा। वहीं राकेश कुमार को पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में छत्तीसगढ़ राज्य से प्राथम स्थान प्राप्त किया था। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 24 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन और राष्ट्रीय सूचना केन्द्र भोपाल में प्रात: 10.30 बजे से 11.30 बजे तक आभासी मोड पर संपन्न होगा।



