- कोविड केअर सेंटर में आधारभूत सुविधा में कोई कमी न हो
- कोविड केअर सेंटर के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त
रायपुर। कलेक्टर डॉ एस. भारतीदासन ने कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए शहर में किये जा रहे जोनवार कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जोन में परीक्षण संख्या में वृद्धि करें। जोनवार सैंपलिंग के लिए लक्ष्य बनाकर कार्य करे।घर मे बुजुर्ग, गर्भवती महिला और गंभीर बीमारी से पीडि़त व्यक्तियों के संदर्भ में सम्पूर्ण जानकारी रखा जाए।जिले में संचालित कोविड केअर सेंटर में नियुक्त प्रभारी अधिकारी यह ध्यान रखे कि मरीजो को समय पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो।प्रभारी यह भी ध्यान रखे इन केंद्रों में मरीजो को आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराने चिकित्सक नियमित रूप से परीक्षण करें।साफ-सफाई और पानी की उपलब्धता में कोई कमी न रहे।
डॉ. भारतीदासन ने सभी जोन आयुक्तों को निर्देशित किया कि घर घर जाकर परीक्षण करने वाली सर्विलांस दल द्वारा एकत्र जानकारी का सावधानी पूर्वक अवलोकन करने के बाद ही एंट्री कराएं।सर्विलांस दल व्यक्तियों के ऑक्सीजन लेवल और पल्स रेट का परीक्षण में लापरवाही न करे।मरीजो के परिवहन के लिए तत्काल वाहन उपलब्ध कराएं। सक्रिय मरीजो की संख्या को ध्यान में रखते हुए आवश्यक समस्त व्यवस्था रखे।



