रायपुर। राजधानी में लंबे समय से बाईक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे तीन युवकों को राजेंद्रनगर थाना पुलिस गिरफ्तार कर उनके पास से 10 दो-पहिया बाईक जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से घूम घूम कर वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गये आरोपी जतिन तलरेजा आयु 20 वर्ष पिता दयालदास तलरेजा निवासी रायपुर व सुमितमाटा आयु 20 वर्ष पिता राजेश माटा रायपुर का रहने वाला है वहीं तीसरा आरोपी प्रेमराज साहु 20 वर्ष पिता दिनेश कुमार साहु धमतरी का रहने वाला है। आरोपियों के पास से 10 दोपहिया वाहन जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 5 लाख 20 हजार रूपए आंकी गई। आरोपी लंबे समय से बाईक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को संदेह के आधार पर पकड़ा था,जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ में तीनों ने चोरी का अपराध कबूल किया है।



