Home छत्तीसगढ़ अपहरण कर नक्सलियों ने की सीएएफ जवान की हत्या, शव फेंका सड़क...

अपहरण कर नक्सलियों ने की सीएएफ जवान की हत्या, शव फेंका सड़क पर

694
0

बीजापुर। बीती रात नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर मार्ग पर सीएएफ जवान की हत्या कर शव को फेंक दिया है, शव पर एक नक्सली पर्चा मिला है जिसमे घटना की जिम्मेदारी गंगालूर एरिया कमेटी ने लिया है ।
जिले में सीएएफ के पायनियर प्लाटून में पदस्थ जवान मल्लूराम सूर्यवंशी निवासी बिलासपुर का नक्सलियों ने अपहरण कर लिया था, जिसके बाद बीती रात हत्या कर शव को बीजापुर गंगालूर मार्ग पर स्थित पदेड़ा के पास फेंक दिया है । एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि उक्त जवान पिछले पांच दिनों से लापता था , जिसकी पतासाजी में पुलिस लगी हुई थी , किन्तु आज जवान का शव पाया गया है । पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर घटना की जांच में जुट गई है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here