Home छत्तीसगढ़ बेटी बचाओ मंच ने पितरों की याद में वृक्षारोपण कर श्रद्धांजलि दी

बेटी बचाओ मंच ने पितरों की याद में वृक्षारोपण कर श्रद्धांजलि दी

585
0

रायपुर। पितृपक्ष के अंतिम दिवस पितृ मोक्ष अमावस्या को ऐसे दिवंगत अनाम पितरों को जिन्हें कोई याद नहीं करते ,बेटी बचाओ मंच ने उनकी याद में वृक्षारोपण किया व श्रद्धांजलि दी। टिकरापारा बेटी बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने मंच के प्रदेश अध्यक्ष ललित मिश्रा के साथ टिकरापारा स्थित उद्यान में आवला व बेल के पौधे लगाकर अनाम पितरों को श्रद्धांजलि दी ।आयोजन में मंच के कार्यकारी शहर अध्यक्ष अंजना भट्टाचार्य, टिकरापारा के अध्यक्ष अंजलि यदु ,सुप्रिया धुआ रे, किरण कर्स, खुशबू साहू ,नीतू साहू संगीता तिवारी व पदाधिकारी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here