Home छत्तीसगढ़ कोरोना संक्रमित 921 मरीज हुए डिस्चार्ज

कोरोना संक्रमित 921 मरीज हुए डिस्चार्ज

780
0

पिछले 24 घंटे 1949 कोरोना पाजीटिव मरीज मिले, 7 की हुई मृत्यु

रायपुर। कोरोना वायरस कोविड 19 महामारी संक्रमण को रोकने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य विभाग के कोरोना संक्रमण बीमारी की रोकथाम के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष पांडेय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में जहां 921 मरीज संक्रमण से मुक्त होकर अपने आवासों की ओर रवाना हुए हैं। वहीं 1949 कोरोना पाजीटिव मरीजों की संख्या में वृद्धि होने की जानकारी मिली है। अब तक प्रदेश में 86 हजार 183 कोरोना पाजीटिव मरीज विभिन्न चिकित्सालयों में दर्ज किये गये है। वहीं टोटल पाजीटिव मरीज 37 हजार 341 डिस्चार्ज हुए हैं। होम आइसोलेशन में आज की तिथि में 651 मरीज दर्ज किये गये हैं। प्रदेश में अब तक टोटल होम आइसोलेशन मरीज आज की स्थिति में 10 हजार 312 पंजीकृत किये गये है वहीं रिकव्हरी की संख्या अब तक मिली जानकारी के अनुसार 47 हजार 653 बताई गई है। टोटल एक्टिव मरीज इस समय 37 हजार 853 प्रदेश के अस्पतालों में दर्ज है। कोरोना पंजीकृत मरीजों की जानकारी जिलावार इस प्रकार है- रायपुर 812, दुर्ग 257, बालोद व कांकेर 107-107, बिलासपुर से 89, दंतेवाड़ा 74, महासमुंद 59, सरगुजा 57, राजनांदगांव से 53, जांजगीर चांपा से 52, रायगढ़ से 49, बेमेतरा से 40, धमतरी से 38, सूरजपुर से 34, बलरामपुर से 30, कोरबा से 26, बस्तर से 25, कबीरधाम से 15, गरियाबंद से 12, नारायण से 7, कोरिया से 3, बलौदाबाजार 2 एवं सबसे कम मरीज मुंगेली से 1 पाये गये है। पाजीटिव मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर त्वरित चिकित्सा दी जा रही है। वहीं कोरोना पाजीटिव मरीजों की उपचार के दौरान रविवार की स्थिति में 13 मरीजों की मृत्यु हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here