Home छत्तीसगढ़ रायपुर में अब मास्क नहीं तो ऑटो में नहीं बैठ पायेंगे

रायपुर में अब मास्क नहीं तो ऑटो में नहीं बैठ पायेंगे

659
0

रायपुर. सोमवार को राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस ने ऑटो संचालकों की बैठक ली. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एम.आर मंडावी के निर्देश पर हुई बैठक में उप पुलिस अधीक्षक यातायात सतीश ठाकुर ने ऑटोवालों को सख्त निर्देश देते हुए बताया कि ऑटो वालों को बिना मास्क लगाए वाहन नहीं चलाना है. कोरोना संक्रमण को देखते हुए खुद की सुरक्षा और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर ही वाहन चलाना है और बिना मास्क लगाए यात्रियों को ऑटो में बैठाना ही नहीं है.

अधिकारियों ने आगे कहा कि यात्रियों के बैठने के लिए ऑटो में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सवारियों के बीच एक निश्चित दूरी बनाकर रखें और ज्यादा सवारी बैठाने की आड़ में कोरोना संक्रमण ना फैलाएं. निर्देशों का पालन ना करने पर ऑटोवालों पर कार्यवाई भी हो सकती है.

अधिकारियों ने बताया कि अगर भविष्य में ऑटो चालक ज़्यादा सवारी लेने की होड़ में नियमो का पालन नहीं करेंगे तो आईटीएमएस सीसीटीवी कैमरे में देखकर भी ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा सकती है. कोरोना पर नियंत्रण के लिए ये सावधानियां आवश्यक है .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here