कोंडागाँव. जिले के दूरस्थ माकड़ी ब्लाक अन्तर्गत आने वाले महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने स्थानीय कांग्रेस के नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैँ. महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर कांग्रेस नेता बीरस प्रसाद साहू और अन्य साथियों के खिलाफ शिकायत करते हुए कहा कि ये लोग हमें इनकी पसंद की दुकानों से सामान खरीदने का दबाव बनाते हैँ, साथ ही अपने फायदे के लिए इलाके के महिला बालविकास विभाग के परियोजना अधिकारी के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए भी उकसाते हैँ. बता दें ये महिलाएं शासन की रेडी टू ईट योजना पर काम करती हैँ.जिसमें आँगन बाड़ी के बच्चों गर्भवती महिलाओ को पोषण आहार दिया जाता है.
महिलाओं ने बताया कि जिन दुकानदारों से ये लोग सामान लेने के लिए कहते हैँ, वो काफी महँगा सामान देते हैँ और जिस परियोजना अधिकारी के खिलाफ झूठे बयान देने का दबाव बनाया जा रहा है, उसकी वजह से ही हमारे सारे काम होते हैँ. महिलाओं का आरोप है कि बीरस प्रसाद साहू और उनके साथीगण कहते हैँ कि अगर हमारे हिसाब से काम नहीं करोगे तो नौकरी से निकलवा देंगे. बहरहाल, अब मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल जाँच टीम गठित कर मामले की जांच करने कि बात कही है.



