Home छत्तीसगढ़ एम्स की बिल्डिंग से कूद कर कोरोना मरीज ने की आत्महत्या

एम्स की बिल्डिंग से कूद कर कोरोना मरीज ने की आत्महत्या

764
0

रायपुर। विगत 26 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कोरोना पीड़ित एक व्यक्ति ने हॉस्पिटल बिल्डिंग की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली ।

एम्स हॉस्पिटल के कोविड वार्ड से मरीज़ ने छलांग लगाई थी, जिसके बाद तुरंत उसे उपचार के लिए ले जाया गया पर तब तक मरीज़ ने दम तोड़ दिया।

मृतक की उम्र 49 वर्ष है, जो कि जांजगीर-चांपा जिले के होने की जानकारी मिली है, जिसका इलाज कोरोना पीड़ित मिलने के बाद एम्स में किया जा रहा था। फिलहाल मरीज ने ऐसा घातक कदम क्यो उठाया इस बारे कोई जानकारी नही मिल पाई है। आमानाका पुलिस थाने की टीम घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here