Home देश कांग्रेस ने कसा तंज- क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थीं

कांग्रेस ने कसा तंज- क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थीं

626
0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी नामांकन दाखिल किया. लेकिन नामांकन में केंद्रीय मंत्री ने अपनी डिग्री में बारहवीं तक का जिक्र किया है. बस इतना लिखना था कि कांग्रेस को मौका मिल गया. सो कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय मंत्री पर जमकर निशाना साधा और कहा क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थीं.
बता दें कि स्मृति ईरानी की डिग्री को लेकर पहले भी विवाद हुआ है. 2004 में जब वे चांदनी चौक से कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ा था तब उन्होंने अपने हलफनामे में लिखा था कि उन्होंने दिल्ली से बीए की डिग्री हासिल की है. हाल ही अमेठी से नामांकन दाखिल के दौरान उन्होंने जो हलफनामा दिया उसके मुताबिक दिल्ली यूनिवर्सिटी के पत्राचार के द्वारा बैचलर ऑफ कॉमर्स पार्ट-1 1994 लिखा है. इस आशय यह हो सकता है कि उन्होंने यह कोर्स तो शुरू किया लेकिन इसे पूरा नहीं कर सकीं. यही हलफनामा उन्होंने 2014 में भी दिया था.

https://www.youtube.com/watch?v=fyeRha_WGC0

क्या कहा कांग्रेस ने इस मामले में
कांग्रेस ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज कसते हुए कहा कि एक नया धारावाहिक आने वाला है जिसका नाम होगा क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थीं. उन्होंने इसके ओपनिंग लाइन्स भी गा कर सुनाई. न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया. जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here