Home छत्तीसगढ़ कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लाक में राखी के दिन सड़क दुर्घटनाओं में...

कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लाक में राखी के दिन सड़क दुर्घटनाओं में 5 मौतें

394
0

कोंडागांव । कोंडागांव  जिले में रक्षाबंधन के दिन  दो बड़े सड़क हादसे हो गये। खबर है कि इनमें 5 लोगों की मौत हो गई । मरने वालों में दो युवक और तीन महिलाएं शामिल हैं। एक्सीडेंट में मारा गया एक युवक अपनी बहन के पास राखी बंधवाने जा रहा था तभी हादसे का का शिकार हाे गया।

दूसरी ओर नेशनल हाईवे में बोरगांव के पास ट्रक और इनोवा की टक्कर में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। धनोरा इलाके में हुए हादसे में महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। इन दोनों हादसों में कुल 5 लोगों की मौत हुई है।  ये सभी हादसे केशकाल ब्लॉक में ही हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here