कांकेर,15अक्टूबर2022, जिले में विभिन्न वन्यप्राणियो की शहर गांव में आमदरफ्त लगातार बढ़ती जा रही है, राष्ट्रीय राजमार्ग 30 जो रायपुर से जगदलपुर के लिये एकमात्र प्रमुख मार्ग है हाथियों की आमदरफ्त से प्रभावित होने लगा है।
आज 2 हाथी इस मार्ग से गुजरे और एक ग्रामीण बुजुर्ग पर हमला किया जिसने बड़ी कठिनाई से अपनी जान बचाई , चारामा हस्पताल में बुजुर्ग को भर्ती किया गया। शाम तक हाथी महानदी के तट पर स्थिति अरौद ग्राम के धान के खेतों में चहलकदमी करते रहे, देर रात अरौद बस्ती की गलियों का मुआयना करते रहे,यहां तक कि दशहरा मैदान के तेज रौशनी में भी ये दोनों हाथी नज़र आये। गांव वालों में ख़ौफ़ है और तेन्दुए, हाथी, भालू के कारण वे अपने खेतों में काम करने नही जा पा रहे।
भैयाराम पिता नंदू उम्र 65 वर्ष जाति गोंड़ को आज हाथियों ने चोट पहुँचाई
राजमार्ग 30 मैं बाबू कोहका के पास एक व्यक्ति पर हाथियों ने हमला किया, घायल को चारामा अस्पताल में भर्ती किया गया। बाबुकोहका ग्राम से बासनवाही की ओर हाथी के चले जाने की खबरमिली थी जो बाद में अरौद ग्राम की ओर चला गया। वन अमला हाथी के पीछे है। ग्रामो में मुनादी करा दी गयी है।



