नई दिल्ली। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल मानसून सामान्य रहेगा. चार महीने के दौरान 96 प्रतिशत बारिश होने की आसार हैं.
मौसम विभाग ने सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून का पूर्वानुमान जारी किया. मौसम विभाग के अनुसार इस साल जून से सितम्बर तक बारिश के सामान्य रहने के आसार हैं. दीर्घावधि में बारिश के 96 प्रतिशत बारिश होने का पूर्वानुमान है. भारत में मानसून का औसत करीब 890 मिलीमीटर है. यह भी कहा जा रहा है कि मानसून जब सक्रिय रहेगा तब अलनीनो के कमजोर होने और अंतिम दो माह में इसका प्रभाव भी कम रहेगा जिससे भारत में अच्छी बारिश होगी. जो खरीफ की फसल को फायदा देगी. इससे पहले भी एक निजी एजेंसी ने इस साल मानसून बारिश के अच्छे होने के संकेत दिए थे. भारत में दीर्घावधि औसत बारिश का अनुमान 91 प्रतिशत तक है. इस साल इसे 96 प्रतिशत कहा जा रहा है जो भारत जैसे कृषि प्रधान देश के लिए अच्छा संकेत हैं.



