Home खेल रविंद्र जडेजा ने ट्वीट कर किया बीजेपी का समर्थन

रविंद्र जडेजा ने ट्वीट कर किया बीजेपी का समर्थन

713
0

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव के लिए सियासी पारा चढ़ा हुआ है. वहीं युवाओं में विश्व कप क्रिकेट की चर्चा आम है. हाल ही क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया गया है. टीम का ऐलान होते ही चयन हुए एक खिलाड़ी ने ऐसा ट्वीट कर दिया कि लोग हैरान हो गए.
दरअसल टीम के ऑल राउंडर और सरजी नाम से मशहूर रविंद्र जड़ेजा ने एक राजनीतिक ट्वीट कर दिया. 23 अप्रैल को गुजरात की सभी 26 लोकसभा की सीटों पर चुनाव होना है. ऐसे में रविंद्र के ट्वीट से लोग सवाल उठा रहे हैं. रविंद्र जडेजा ने ट्वीट में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन किया है. बता दें कि जडेजा की पत्नी रिवावा जडेजा हाल ही में बीजेपी में शामिल हुईं हैं. वहीं उनके पिता और बहन ने कांग्रेस ज्वाइन की थी. जडेजा ने यह ट्वीट टीम चयन होने के कुछ घंटों के बाद ही किया. ट्वीट का जहां कुछ लोगों ने रविंद्र जडेजा की चुटकी लेना शुरू कर दी तो कुछ लोगों ने आलोचना भी की. लोगों ने मजे लेते हुए कहा कि राजनीति बाद में करना पहले वल्र्ड कप पर फोकस करो. वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि अब पता चला कि टीम में सलेक्शन कैसे हुआ.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here