वित्त विभाग के अनुमोदन होने से अब इनके आगामी जुलाई सत्र से खुलने की संभावनाएं बढ़ गयी हैं। प्रदेश के ग्रामीण अंचलों के छात्रों को निश्चित रूप से इनका लाभ मिलेगा। जालबांधा , नांदघाट, लोहंडीगुड़ा, कुटरू, छोटे डोंगर, धनोरा , घोटिया, रघुनाथनगर, रनहत, पोड़ी बचरा, धौरपुर, दाढ़ी, देवर बीजा, सक्ती, बाजार अतरिया में इन महाविद्यालयों के खुलने से उच्च शिक्षा का विकेंद्रीय करण होगा।