सुकमा बीजापुर जिला के अंदरूनी इलाकों के ग्रामीण पहुंचे रायपुर विधानसभा
रायपुर, 28 फरवरी 2024, जो ना पहुंचे थे कभी जगदलपुर तक छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सरकार में घूमे विधानसभा, राजधानी का भ्रमण करते नज़र आये।
सुकमा बीजापुर जिले के दूरस्थ नक्सल प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने आज पहली बार विधानसभा का भ्रमण किया एवम सदन की कार्यवाही को देखा। माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , सुकमा जिला के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप एवं अन्य मंत्रियों से मुलाकात की और साथ में तस्वीर भी खिंचवाई। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भी मुलाकात की।
सुकमा जिला से मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री एवं सिलगेर ग्राम पंचायत के सरपंच कोरसा सन्नू जिला महामंत्री विश्वराज सिंह चौहान , मंडल अध्यक्ष बलिराम नायक , पूर्व मंडल अध्यक्ष दुलाल साह सुकमा भी इस अवसर पर ग्रामीणों के साथ उपस्थित रहे। नक्सल नेता हिडमा के इलाके ग्रामीणों ने पहली बार राजधानी रायपुर की चमक दमक देखी।



