Home सरगुजा संभाग अंबिकापुर संकट मोचन फंसे एसीबी के संकट में, रिश्वत लेते गिरफ्तार

संकट मोचन फंसे एसीबी के संकट में, रिश्वत लेते गिरफ्तार

332
0

अंबिकापुर 31 मई 2024.  अंबिकापुर पासपोर्ट ऑफिस में एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वतखोर अधिकारी को पकड़ा है। अंबिकापुर के पोस्ट आफिस में पदस्थ जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट ऑफिसर को रंगे हाथ 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार रिश्वतखोर अफसर का नाम संकट मोचन राय है। पासपोर्ट जांच के नाम पर इस अधिकारी ने आवेदक  इसरार अंसारी से 8 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

आवेदक पिछले 1 महीने से पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए प्रधान डाकघर स्थित पासपोर्ट ऑफिस लगातार जा रहा था। उससे अधिकारी काम करने की एवज में  रिश्वत मांग रहा था लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे, इसलिए आवेदक का काम नहीं हो पा रहा था। आखिरकार परेशान आवेदक ने ACB में शिकायत की, जिसके बाद एसीबी की टीम पासपोर्ट ऑफिस पहुंची और अधिकारी को घूस देते ही गिरफ्तार कर लिया.
ACB ने  कार्रवाई करते हुए इस जूनियर पासपोर्ट ऑफिसर को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पासपोर्ट वैरफिकेशन के लिए रिश्वत मांग रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here