Home छत्तीसगढ़ नयी शिक्षा नीति के अनुरूप FLN प्रशिक्षण रायपुर में संपन्न

नयी शिक्षा नीति के अनुरूप FLN प्रशिक्षण रायपुर में संपन्न

371
0

रायपुर , 17 जून 2024 । बैरन बाजार जोन 2(शहरी) का चार दिवसीय FLN प्रशिक्षण का प्रथम चरण 10 जून से 14 जून 20 24 तक चार दिवसीय FLN प्रशिक्षण का प्रथम चरण आज शासकीय हिन्दू स्कूल में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में कक्षा पहली से पाँचवी तक के शिक्षकों को FLN की प्राप्ति हेतु प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत निपुण भारत मिशन के तहत मूलभूत भाषायी एवं संख्या ज्ञान का प्रशिक्षण कक्षा पहली से पाँचवी तक के सभी शिक्षकों को दिया गया जिसमें सभी शिक्षकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

इस चार दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों को किस तरह से मूलभूत भाषायी और गणितीय योग्यता में पारंगत बनाना है के साथ ही जादुई पिटारा, पुस्तकालय ,नवाजतन मौखिक भाषा विकास, शब्द पहचान, पठन लेखन , मौखिक गणित, खेल-खेल में गणित आदि विषयों का विशेष रूप से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।

उक्त प्रशिक्षण में सहायक संचालक संयुक्त संचालक संभागीय शिक्षा कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और जिला FLN प्रभारी,डाइट रायपुर के अधिकारी शामिल थे उन्होने प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के महत्व से परिचित कराया । प्रशिक्षण के दौरान URCC ने शिक्षकों को गतिविधि कराने के साथ ही जीवन दर्शन संबंधित मोटिवेशन स्पीक देते हुए उन्हें अधिक उत्साह से बच्चों को पढ़ाने हेतु प्रेरित किया।

इस प्रशिक्षण मे जिला स्त्रोत समूह मास्टर ट्रेनर्स भूपेंद्र साहू , कमल देवांगन , प्रशिक्षण प्रभारी शिक्षक , प्रशिक्षण सहायक शिक्षक के साथ ही संकुल समनवयक आकाश जोशी, आदि ने प्रशिक्षण व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सहयोग के लिए अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन रायपुर से कमला बाजपेयी, ऋचा रथ उपस्थित थे. प्रशिक्षण में प्रमिला सोनवानी, रूहानी फ्रेंकलिन, माधवी जोशी, ब्रजेश मिश्रा, गायत्री जांगड़े, सरिता दुबे, गायत्री साहू, पी एल करशालय आदि 56 शिक्षक शामिल थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here