Home छत्तीसगढ़ 27वां सूत्र सम्मान मिलेगा आज शरद कोकाश को भिलाई में आज ऋषि...

27वां सूत्र सम्मान मिलेगा आज शरद कोकाश को भिलाई में आज ऋषि गजपाल के कथा संग्रह का विमोचन भी

194
0

27वां ठाकुर पूरन सिंह स्मृति सूत्र सम्मान आज शरद कोकाश को भिलाई में

दुर्ग, काव्य साहित्य सृजन के लिए सूत्र पत्रिका, जगदलपुर द्वारा दिया जाने वाला वार्षिक ठाकुर पूरन सिंह स्मृति सूत्र सम्मान इस बार दुर्ग के कवि शरद कोकाश को दिया जा रहा है. यह कार्यक्रम भिलाई के कल्याण महाविद्यालय में आज 31 अगस्त 2024 को दोपहर 02 बजे से आयोजित है.
इस सम्मान से अब तक अशोक शाह, प्रतापराव कदम मध्यप्रदेश नासिर अहमद सिकंदर भिलाई,निर्मल आनंद, एकांत श्रीवास्तव कोमा,विनय सौरभ झारखण्ड, सुरेश सेन निशान हिमाचल प्रदेश, डॉ जमुना बीनी अरुणाचल प्रदेश, , भास्कर चौधरी कोरबा, रजत कृष्ण बाग़बाहारा, बसंत त्रिपाठी इलाहाबाद , संजीव बक्शी रायपुर,संजय अलंग रायपुर , डॉ आलोक वर्मा रायपुर, अग्निशेखर जम्मू, विमलेश त्रिपाठी कोलकाता, रेखा चमोली उत्तराखंड, सौरभ राय बेंगलुरु आत्मरंजन शिमला, बहादुर पटेल देवास, राजकिशोर राजन पटना, सतीश सिंह जांजगीर, माधव राठौर जोधपुर, सूर्यप्रकाश जीनगर, जोधपुर, ओमप्रकाश मिश्र आरा, इत्यादि को पूर्व दिया जा चुका है.

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा ऋषि गजपाल के बोधि प्रकाशन से प्रकाशित कहानी संग्रह “रफीक मियां के नागौरी जूते और अन्य कहानियाँ “का विमोचन किया जायेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here