Home देश कानपुर में पूर्वा एक्सप्रेस बेपटरी, 20 घायल

कानपुर में पूर्वा एक्सप्रेस बेपटरी, 20 घायल

640
0

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानपुर में पूर्वा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई. इस हादसे में 20 लोगों के घायल होने की सूचना है. घटना शुक्रवार की देर रात की है. मौके पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है जो राहत एवं कार्य में लगी है. ट्रेन हावड़ा ने नई दिल्ली जा रही थी.
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग एक बजे हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस के 12 कोच पटरी से उतर गए. जिस समय यह हादसा हुआ ट्रेन रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा थी. इस दौरान ट्रेन की कपलिंग टूट गई जिससे ईंजिन और पांच कोच आगे बढ़ गए और 12 कोच पटरियों से उतर गए. हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई. हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. 20 लोग मामूली रूप से जख्मी हुए हैं. जिन्हें पास के अस्पताल में भरती किया गया है. रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि मौके पर एक्सिडेंट रिलीफ ट्रेन को भेजा गया है. हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है. जिसके कारण दर्जन भर ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए है. हादसे के बाद रेलवे द्वारा हेल्प लाइन नंबर 033-26402241, 26403341, 26402243, 26413660 जारी किए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here