Home छत्तीसगढ़ अबूझमाड़ के मोहदी इलाके में IED विस्फोट, आईटीबीपी के 2 जवान शहीद,...

अबूझमाड़ के मोहदी इलाके में IED विस्फोट, आईटीबीपी के 2 जवान शहीद, 2 घायल

254
0

नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में नक्सलियों ने एक बारूदी विस्फोट किया, जिसमें भारतीय तिब्बत बॉर्डर फोर्स (ITBP) के दो जवान शहीद तथा 2 घायल होने की ख़बर है। यह विस्फोट उस समय हुआ जब जवान नक्सल गश्त सर्च अभियान से लौट रहे थे। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सक्रियता तेज कर दी है। पिछले महीनों से नक्सलियों के खिलाफ़ फोर्स के लगातार सफल अभियानों के बाद ये जवाबी हमला नक्सलियों की ओर से किया गया।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक बारूदी विस्फोट करके सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। यह घटना उस समय हुई जब भारतीय तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP) का एक गश्त दल नक्सल विरोधी सर्च अभियान से लौट रहा था।

खबरों के अनुसार, जैसे ही टीम गश्ती अभियान के बाद लौट रही थी, नक्सलियों ने उनके रास्ते में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाकर विस्फोट किया। इस धमाके में दो जवान शहीद तथा 2 घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान किए जाने की जानकारी दी गई है।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन बढ़ा दिया है और नक्सलियों की खोजबीन शुरू कर दी है।

खबरों के अनुसार, जैसे ही टीम गश्ती अभियान के बाद लौट रही थी, नक्सलियों ने उनके रास्ते में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाकर विस्फोट किया। इस धमाके में दो जवान शहीद तथा 2 घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस हमले के बाद, सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन बढ़ा दिया है और नक्सलियों की खोजबीन शुरू कर दी है। पिछले दिनों एंटी लैंडमाइंस व्हीकल तथा अशोका लीलैंड कंपनी द्वारा निर्मित अत्याधुनिक सुरक्षित व्हीकल बड़ी मात्रा में बस्तर में भेजे गए हैं जिनमें फोर्स को अधिक दूरी तक तेजी से डिप्लायड किए जाने की व्यवस्था बन रही थी, ऐसे में एक बार फिर ऐसे विस्फोट से नक्सलियों के खतरनाक मंसूबों की जानकारी मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here