Home क्राईम बीजापुर जिले में नक्सलियों से मुठभेड़, 8 नक्सली मारे गए

बीजापुर जिले में नक्सलियों से मुठभेड़, 8 नक्सली मारे गए

204
0

फ़ाइल फोटो

बीजापुर।01 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में गंगालूर इलाके में शनिवार को एक बड़ी मुठभेड़ हुई है। बीजापुर के गंगालूर के तोड़का इलाके में चल रही मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सली मारे गए हैं। मारे गए सभी नक्सलियों के शव जवानों ने बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि शाम तक मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ DRG और STF जवानों की नक्सलियों के साथ चल रही है। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में तोड़का इलाका पड़ता है जहां यह मुठभेड़ चल रही है। मारे गए नक्सलियों के पास से कई आटोमेटिक हथियार भी बरामद किए जाने की सूचना है।

तोड़का में आठ नक्सलियों को ढेर करने के बाद जवान सकुशल वापस हो रहे हैं. मारे गए नक्सलियों के शव को लेकर जंगल, पहाड़ के रास्ते जवान पालनार फॉरवर्ड आपरेटिंग बेस पहुंचे। यहां से शवों को बीजापुर ले जाया जायेगा। आपरेशन में शामिल सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि, अभी भी मुठभेड़ जारी है। यह मुठभेड़ DRG और STF जवानों के साथ चल रही है। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में तोड़का इलाका पड़ता है जहां यह मुठभेड़ चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here