रायपुर,मार्च 11, 2025राज्य सूचना आयुक्त का पद पिछले तीन साल से खाली ,नियुक्ति हेतु 26 को होगा इंटरव्यू , पत्रकार ,वकील , पूर्व नौकरशाह भी दौड़ में शामिल
रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त के लिए 33 शार्टलिस्टेड उम्मीदवारों का 26 मार्च को इंटरव्यू होगा । 26 मार्च की सुबह 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक इंटरव्यू का दौर चलेगा । इंटरव्यू के लिए इस बार उम्मीदवारों में मुख्य सचिव अमिताभ जैन के अलावा पूर्व मुख्य रिटायर्ड सचिव आर. पी. मंडल, और दो पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा डी.एम. अवस्थी भी दौड़ में हैं । राज्य मुख्य सूचना आयुक्त का पद पिछले तीन साल से खाली है । नियुक्ति की प्रक्रिया पिछले छह महीने से चल रही है । इसके लिए आवेदन मंगाए गए थे । इसके लिए सर्च कमेटी बनाई गई थी । सर्च कमेटी के प्रमुख एससीएस होम मनोज कुमार पिंगुआ हैं, जबकि सदस्य के तौर पर निहारिका बारिक, सोनमणि बोरा और अविनाश चंपावत हैं । 5 मार्च को सर्च कमेटी की बैठक हुई थी । जिसमें कमेटी के चेयरमैन और सदस्यों ने शार्ट लिस्टेड 33 पात्र आवेदक को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया है। 26 मार्च को तीन अलग या शिफ्ट में 33 आवेदकों का इंटरव्यू होगा ।
इस बार सेवानिवृत बड़े अधिकारी, वकील-पत्रकार भी रेस में, इसमें राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा, पूर्व डीजीपी डीएम अवस्थी, पूर्व आईएएस अमृत खलको के अलावा आलोक चंद्रवंशी, पूर्व राज्य सूचना आयुक्त धनवेंद्र जायसवाल भी शामिल हैं। पहले 15 अभ्यर्थियों का सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक इंटरव्यू होगा। इसके बाद 10 अभ्यर्थियों का 2.00 बजेसे 3.30 बजे के बीच इंटरव्यू होगा। बाकी बचे अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 3.45 बजे से 5.15 बजे के बीच होगा। जिनका इंटरव्यू होगा उनमें सबसे पहले सूचना आयुक्त आलोक चन्द्रवंशी, सीएस अमिताभजैन, पूर्व आईएएस अमृत खलखो, आनंद ए. वर्गीस. अशोक जुनेजा, पूर्व सूचना आयुक्त धर्मेन्द्र जायसवाल, पूर्व डीजीपी डी. एम. अवस्थी, घनाराम साहू, केदारनाथ शर्मा, ललित कुमार सोनी, मनोज राय, नरेन्द्र बंगाले, नरेन्द्र कुमार शुक्ला, प्रदीप शर्मा, प्रहलाद कुमार निषाद, प्रमोद ब्रम्हभट्ट, आर.पी. मंडल, राजेश कुमार सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, रजनीश चंद्राकर, रूद्र अवस्थो, संदीप कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार पांडे, संजय कुमार अलंग, संजय कुमार पिल्ले, संतोष कुमार शर्मा, शरणजीत कौर, सुरेश कुमार पांडे, सुरेंद्र कुमार, त्रिलोक चंद महावर, उमेश कुमार अग्रवाल, विवेक लांडे विवेक वैष्णव ।
छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग मैं राज्य मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है. इस पद में ऐसा क्या है कि मुख्य सचिव और डी जी पी जैसे पदों से सेवानिवृत नौकरशाह इस पद की दौड़ में हैं यह छत्तीसगढ़ में इन दिनों जन चर्चा का विषय है
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 21 मार्च को समाप्त होगाऔर उपरोक्त पद के लिए न्यू सर्किट हाउस सिविल लाइन में केवल उपरोक्त 10 लोगों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है.
इसमें वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन का भी नाम है.दूसरी ओर छत्तीसगढ़ सरकार के अंदर खाने में नए मुख्य सचिव के नाम को लेकर भी हलचल तेज हो गई है.
श्रीमती रेणु पिल्ले/सुब्रत साहू/श्रीमती रिचा शर्मा/या फिर नईदिल्ली से कोई नया नाम आएगा देखना होगा। बस अब थोड़ा इंतजार तो करना ही होगा.



