Home क्राईम कर्रेगुंटा में फोर्स ने नक्सलियों के लगाए 450 आई ई डी डिफ्यूज...

कर्रेगुंटा में फोर्स ने नक्सलियों के लगाए 450 आई ई डी डिफ्यूज किए, 31 नक्सलियों को मारने का दावा 

170
0

फोर्स ने जनरेटरों, लेथ मशीनों के साथ हथियारों की 4 फैक्ट्रियां तबाह की
31 माओवादियों के शव बरामद

बीजापुर, 14 मई 2025, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के करेंगुट्टा के पहाड़ पर 21 अप्रैल से 11 मई तक 24 दिनों तक चले ऑपरेशन में फोर्स ने कुल 31 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 17 महिला नक्सली और 14 पुरुष नक्सली शामिल हैं। सभी नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर कर ली गई है। ऑपरेशन से सारे जवान लौट आए हैं।

ऑपरेशन करेंगुट्टा को लेकर मिली सफलता पर सीआरपीएफ डीजी जीपी सिंह और छत्तीसगढ़ पुलिस डीजी अरुण देव गौतम ने अन्य बड़े अधिकारियों के साथ आज बीजापुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करके उपरोक्त जानकारी दी। ऑपरेशन में मिली कामयाबी, रणनीतियों, चुनौतियों के बारे में बताया। मीडिया ने 14 मई की सुबह ही मारे गए नक्सलियों की संख्या बता दी थी।
बीजापुर एस पी जितेंद्र यादव ने बताया 14 पुरुष तथा 17 महिला सहित कुल31 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद करके बीजापुर जिला मुख्यालय लाए गए जिसमे से 28 की शिनाख्त हो चुकी है, मारे गए नक्सलियों की संख्या और भी बढ़ सकती है क्योंकि दुर्गम क्षेत्र होने के कारण सभी शव एकत्र नही किए जा सके।

दूसरी ओर अफसरों के प्रेस वार्ता लेने से पहले ही नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी सदस्य और प्रवक्ता अभय ने एक पर्चा जारी कर अपने 26 कामरेडों के मारे जाने की बात कबूली है। साथ ही पर्चे में लिखा है कि ‘आदरणीय मोदी जी आपकी सरकार शांतिवार्ता के लिए तैयार है या नहीं स्पष्ट करें।’ अभय ने पांचवीं बार शांतिवार्ता की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here