Home छत्तीसगढ़ सरगुजा में सबसे ज्यादा तो बिलासपुर में सबसे कम मतदान

सरगुजा में सबसे ज्यादा तो बिलासपुर में सबसे कम मतदान

571
0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा के तीसरे चरण के लिए मंगलवार को वोटरों में जमकर उत्साह दिखाया. सातों सीटों पर करीब 69.50 वोट डाले गए. यह अंतिम आंकड़े नहीं है. इनमें बदलाव हो सकता है. सातों सीटों पर जहां सरगुजा में सबसे अधिक मतदान हुआ तो बिलासपुर में सबसे कम.
तेज धूप के बावजूद भी लोगों ने लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेकर अपनी भागीदारी पूरी की. मतदान के दौरान कुछ एक स्थानों से ईवीएम के खराब होने की भी सूचना मिली, जिसे बाद में ठीक कर लिया गया. मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर में 62.26, रायपुर में 64.60, दुर्ग में 66.95, जांजगीर में 65.08, कोरबा में 73.13, रायगढ़ में 73.56, सरगुजा में 73.93 प्रतिशत मतदान हुआ.
15 राज्यों में करीब 66 फीसदी मतदान
देश के 15 राज्यों में मंगलवार को हुए मतदान का प्रतिशत करीब 66 प्रतिशत रहा. हालांकि ये अंतिम आंकड़े नहीं हैं. बता दें कि पहले चरण में 69.5 और दूसरे चरण में 69.44 प्रतिशत मतदान हुआ था.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here