Home क्राईम नेशनल पार्क एरिया में भीषण मुठभेड़, मद्देड़ दलम कमांडर सहित 6 नक्सली...

नेशनल पार्क एरिया में भीषण मुठभेड़, मद्देड़ दलम कमांडर सहित 6 नक्सली ढेर

190
0

बीजापुर। दक्षिण बस्तर के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई बड़ी मुठभेड़ में पुलिस ने अब तक 6 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के मद्देड़ एरिया कमेटी के अंतर्गत आने वाले जंगलों में हुई। मारे गए नक्सलियों में मद्देड़ एरिया कमेटी इंचार्ज बुच्चना भी शामिल है, जो लंबे समय से सुरक्षा बलों की हिट लिस्ट में था। इसके अलावा, मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर पापा राव की पत्नी उर्मिला भी मुठभेड़ में मारी गई है।

सूत्रों के मुताबिक, यह वही क्षेत्र है जिसे दक्षिण बस्तर में माओवादी संगठन का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता था। इस मुठभेड़ के बाद पुलिस का कहना है कि मद्देड़ एरिया कमेटी लगभग खत्म हो चुकी है। पुलिस के अनुसार एक घायल नक्सली को जीवित पकड़ा गया है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मारे गए सभी नक्सलियों के शवों को कल सुबह तक जिला मुख्यालय लाया जाएगा, जहां उनकी शिनाख्त की औपचारिक पुष्टि की जाएगी। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में बचे खुचे हुए नक्सली या तो पड़ोसी राज्यों में चले गए हैं या घने जंगलों में कहीं छिपे हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here