महिला नेता नगमा ने रायपुर तथा भिलाई में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया
भिलाई : फिल्मी अदाकारा तथा भारतीय राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की महासचिव नगमा ने 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ के भिलाई में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया. दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित सुन्नत यतीमखाना में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने झंडा फहराते हुए भागीदारी की. वहीं रायपुर पहुंच कर अपने व्यस्त कार्यक्रमों के बीच पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा के आग्रह पर पंडरी स्थित गंगा कुष्ठ बस्ती पहुंच कर भी उन्होंने ध्वजारोहण किया. नगमा ने कुष्टरोगियों से बातचीत कर उनका हाल – चाल जाना तथा उपस्थित कांग्रेसी नेताओं से चर्चा की .इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाये भारी संख्या में उपस्थित थी .



